Delhi Assembly Election 2020 की 70 विधानसभाओं के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 10:45 बजे तक के रुझान सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग ने 69 सीटों के रुझान जारी किए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों में आप 50 विधानसभा सीटों और भाजपा 19 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
Delhi Assembly Election 2020 के लिए सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना देर शाम तक जारी रह सकती है। दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिए न्यूनतम 10 राउंड और अधिकतम 27 राउंड में मतगणना होनी है। हम आपको प्रत्येक विधानसभा सीटवार वर्ष 2015 और 2020 के विजेता उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध कराएंगे।
Adarsh Nagar Assembly Election Result – दिल्ली का ये हिस्सा उत्तर दिल्ली लोकसभा अंतर्गत आता है। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी के पवन कुमार शर्मा ने यहां विधानसभा चुनाव जीता था। चुनाव आयोग के आंकड़ों में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में ‘आप’ के पवन शर्मा आगे चल रहे हैं। भाजपा के राजकुमार भाटिया उनसे 904 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Ambedkar Nagar Assembly Election Result – ये क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आप नेता अजय दत्त ने जीत हासिल की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप नेता अजय दत्ता इस सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के खुशीराम 2181 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Babarpur Assembly Election Result – ये क्षेत्र उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के नेता गोपाल राय ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना के रुझान में भी आप नेता गोपाल राय इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेता नरेश गौड़ 9002 वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Badarpur Assembly Election Result – ये क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के नेता नारायण दत्त शर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में भी आप नेता रामसिंह नेताजी इस सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेता रामबीर सिंह बिधूड़ी, 7898 वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Badli Assembly Election Result – ये उत्तर-पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। 2015 विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के अजेश यादव ने इस सीट पर 72,795 वोटों से जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप पार्टी के अजेश यादव इस सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। 2526 मतों के अंतर के साथ भाजपा के विजय कुमार भगत दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Ballimaran Assembly Election Result – ये दिल्ली का सेंट्रल इलाका है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के इमरान हुसैन ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों में विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप पार्टी के इमरान हुसैन इस सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। 16605 मतों के अंतर के साथ भाजपा की महिला उम्मीदवार लता दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
Bawana Assembly Election Result – ये सीट उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के वेद प्रकाश ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वेद प्रकाश के इस्तीफा देने की वजह से वर्ष 2017 में इस सीट पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में एक बार फिर आप के राम चंदर विजेता ने इस सीट पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में इस सीट पर भाजपा के रविंद्र कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। 2207 मतों के अंतर के साथ आप पार्टी के जय भगवान दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Bijwasan Assembly Election Result – ये सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के कर्नल देविंदर शेहरावत ने ये सीट भाजपा से झटक ली थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में इस सीट पर आप पार्टी के भूपिंदर सिंह जून बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के सत प्रकाश राणा 1720 मतों के अंतर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Burari Assembly Election Result- ये सीट उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी के संजीव झा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2020 के विधानसभा चुनावों की मतगणना में आप पार्टी के संजीव झा एक बार फिर आगे चल रहे हैं। भाजपा संग गठबंधन में लड़ रही जनता दल के शैलेंद्र कुमार 26408 मतों के अंतर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।