Delhi, Harayana सहित कई राज्यो मे शीतलहर तथा घने कोहरे का प्रकोप जारी

नई दिल्ली

पिछले 2 दिनों से उत्तर भारत शीतलहर का सामना कर रहा है, जिसके चलते ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान भी कम हो गया है। वहीं आज सुबह यूपी, बिहार, पंजाब सहित कई राज्यों में धना कोहर ने परेशान किया।

पहले ही शीतलहर से जूझ रहे लोगों को लिए कोहरा आफत बना। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2-3 दिनों में लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में ठंड में इजाफा होगा।

प्रत्येक दिन उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चली रही हैं।

Himanchal Pradesh, J&K में पड़ रही बर्फबारी के चलते इन राज्यों में न्यूनतम पारा भी कम हो रहा है। वहीं दक्षिण के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में धूप भले ही लोगों को थोड़ा सुकून दे रही हो, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है।

बीते दिन सुबह घने कोहरे के कारण Mumbai से देहरादून आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भी लैंड नहीं कर पाई। आज भी यहां पर घना कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Bihar के मौसम का मिजाज भी लगातार बदल है। आज यहां पर शीतलहर का असर दोबारा बढ़ गया। बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर बढ़ने लगा।

बात अगर Haryana की करें तो यहां पर भी शीतलहर का प्रकोप बना बना हुआ है। यहां पर स्थित जालंधर में मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी आसमान में घने बादलों और शीतलहर के साथ हुई। मौसम विभाग द्वारा 12 जनवरी के बाद लोहड़ी व मकर सक्रांति पर धुंध छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *