Delhi NCR सहित कई राज्यो मे हुआ घना कोहरा, ठंड बढ़ी

24 दिसंबर को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया गया। पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ रही। इसके साथ ही Delhi और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा देखने को मिला।
इन राज्यों में आज घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। घने कोहरे के चलते लोगों को सुबह-सुबह काम करने में परेशानी हुई। पहले ही सर्दी का सितम झेल रहे लोगों के लिए कोहरा बड़ी समस्या बन गया है।
ज्यादातर राज्यों में सर्द हवाओं के साथ-साथ पारा भी लुढ़क गया है। उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में घने कोहरे के साथ- साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में कोई भी इजाफा नहीं होगा।
Delhi NCR में जहां पर आज घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते कई स्थानों पर तो विजिबिलिटी शून्य भी रही और लोग फॉग लाइट के जरिये अपना सफर तय करते नजर आए।
अगले तीन दिन तक Delhi शीतलहर की चपेट में रहेगी। इस दौरान Delhi के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
बुधवार को Delhi में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया था। जिसके चलते सुबह के वक्त Delhi में ठिठुरन बढ़ गई है।
यूपी में आज सुबह के वक्त के घना कोहरा रहा तो राजधानी लखनऊ में ठंड से कुछ राहत मिली है। कई दिनों से लुढ़क रहा पारा बुधवार को थम गया।
यहां पर सुबह के वक्त हवाओं की वजह से सुबह-शाम गलन बरकरार रही। वहीं प्रदूषण भी कायम है। कई स्थानों का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया।
उत्तराखंड में क्रिसमस के मौके पर मौसम बदलने की संभावना है। 25 और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहेगा। धूप खिलने से यहां पर सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल रही है|
लेकिन सूरज छिपते ही मैदान से लेकर पहाड़ों तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब बना हुआ है।