जम्मू-कश्मीर

J&K में आतंकवाद से लड़ रहे सेना के जवान बर्फीले इलाकों में कर रहे ये काम

Above Article

J&K में इन दिनों पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। हर तरफ नजर दौड़ाओं तो आंखें चौंधिया जाएंगी। खून जमा देने वाले इस ठंड में जहां नलों का पानी, प्राकृतिक जल स्रोत, जमे हुए हैं वहीं भारतीय सेना के जवानों का जोश देख आप सिहर उठेंगे।

J&K में आतंकवाद से लड़ रहे सेना के जवान बर्फीले इलाकों में कड़ी ठंड में भी जोश दिखा रहे है। देश के दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए निरंतर अभियानों के साथ वक्त मिलने पर सेना के जवान ठंड में आराम नहीं, बल्कि अपने आप को फिट रखते हैं।

जम्मू संभाग की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली 16 कोर के जवान दुर्गम, उच्च पर्वतीय इलाकों में खुद को फिट रखने के लिए बर्फ के मैदान में खेल रहे हैं।

किश्तवाड़ के दुर्गम इलाकों में जवान रात के समय कड़ी सतर्कता बरतने के साथ दिन को बर्फ में कबड्डी खेलते हैं। पंद्रह हजार फुट की ऊंचाई पर पांच फुट बर्फ में जवानों के कबड्डी खेलने का वीडियो सेना की 16कोर ने Social Media Twitter पर लोगों के साथ साझा किया है।

इस वीडियो में सेना के जवान शून्य से नीचे के तापमान में स्वदेशी खेल कबड्डी में उत्साह दिखा रहे हैं। यह अपने आप को चुस्त-दुरुस्त रखने का एक अच्छा तरीका है।

J&K में बर्फीले मौसम में सेना की चुनौतियां और बढ़ जाती हैं। सेना आतंकवाद की चुनौती के साथ मौसम की चुनौती के बीच लोगों की मदद करने के लिए भी आगे रहती है।

इस समय सेना बर्फ से लदे इलाकों में लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए उनके घरों के पास जाकर उनकी सुध लेने के साथ समय-समय पर मेडिकल कैंप आदि का भी आयोजन कर रही है। सेना की बटालियनें स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए हाजिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button