Lockdown के बीच देखे ये अनूठी शादी, ई रिक्शा पर सवार होकर आया दूल्हा

उत्तर प्रदेश

Lockdown के बीच इस अनूठी शादी का गवाह पूरा धनबाद बना। शादी में भले ही गिनती के चंद बराती शामिल हुए, लेकिन जब बरात निकली तो हर कोई देखता रह गया। इंडियन आइडल फेम गांधी नगर निवासी अभिषेक मिश्रा एयर होस्टेस दुल्हन सिमरन के साथ बुधवार की रात सात फेरे लिए। अपनी दुल्हनिया को लाने टोटो यानी ई-रिक्शा पर सवार होकर शादी रचाने के लिए दूल्हे राजा अपने घर से निकले।

शादी के बाद एयर होस्टेस पत्नी को टोटो की सैर कराते हुए अपने घर ले गए। शादी का आयोजन थीम आधारित था। Corona Virus से बचाव के लिए वर पक्ष के लोग लाल तो कन्या पक्ष ने लोग गोल्डन कलर के मास्क लगा रहे थे। इस माैके पर Corona Virus से बचाव के लिए लाल रंग का मास्क पहने अभिषेक मिश्र ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा-खुद को बचाने और सुरक्षित रखने की जरूरत है। हम बचेंगे तो समाज को भी बचाएंगे।

इंडियन आइडल फेम अभिषेक मिश्रा ने अपनी प्रेमिका पटना निवासी सिमरन आनंद से बुधवार की रात शादी रचाई। गांधी नगर स्थित घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर बारात के साथ नाचते-गाते अभिषेक चाणक्य नगर स्थित विवाह स्थल पहुंचे। घर पर रीति-रिवाज के बाद बारात विदा की गई। अभिषेक के लिए ई-रिक्शा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। अभिषेक थोड़ी दूर के लिए खुद ही रिक्शा चलाकर ले गए। बारातियों के लिए अलग गाड़ी की व्यवस्था की गई। Lockdown की वजह से शादी में सिर्फ 35 लोग शामिल थे। अभिषेक की पत्नी सिमरन आनंद पटना की रहनेवाली हैं। पटना से उसके परिवार के सदस्य दो दिन पहले ही धनबाद पहुंच गए थे।

बारातियों ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा था। फिल्मी गीत जैसे ही बजा, खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। बारातियों के साथ लड़की वाले भी जमकर थिरके। विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद सभी का हाथ सैनिटाइज किया गया। लॉकडाउन की वजह से अभिषेक मिश्रा के दोस्त इसमें शामिल नहीं हो पाए। अभिषेक ने अपनी शादी को पूरी तरह से Online कर दिया। जूम एप के साथ अभिषेक के आधिकारिक Instagram प्रोफाइल से शादी समारोह का Live किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *