UP में Corona Virus का प्रसार जारी है। सोमवार को लखीमपुर में 2 भाई पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। बलरामपुर में रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले हैं। बहराइच में बीती रात की रिपोर्ट में पांच लोगों में Corona Virus पुष्टि हुई है। उधर, राजधानी Lucknow स्थित लारी ICU-झलकारी बाई अस्पताल के लेबर रूम में तैनात नर्स में Corona की पुष्टि हुई हैं। ऐसे में रविवार को कुल 34 मरीजों में Corona की पुष्टि हुई है।
राजधानी में रविवार को कुल 34 मरीज Corona पॉजिटिव मिले। इसमें 8 महिला व 26 पुरुष हैं। इसमें 18 PAC के जवानों में वायरस मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, KGMU के लारी ICU व झलकारी बाई अस्पताल के लेबररूम में तैनात नर्स में भी कोरोना पाया गया। इसको लेकर डॉक्टर से लेकर मरीजों में भी हड़कंप है। इसके अलावा मलिहाबाद में चार, राजाजीपुरम में दो, जानकीपुरम में एक, आलमबाग में एक, इंदिरानगर में एक, विकासनगर में एक, आशियाना में एक, गोमतीनगर विस्तार में एक, विवेकखंड की एक, लारी व प्रेमनगर में एक मरीज में Corona Virus की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या 783 हो गई है। वहीं, मृतकों का आकड़ा 14 पहुंच गया है।
जिले में सोमवार को 181 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 179 नेगेटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए दो भाई जिला मुख्यालय के मुहल्ला काशीनगर निवासी हैं, जो हाल ही में दिल्ली से आए हैं। दोनों ही वर्तमान में होम क्वॉरंटाइन में हैं। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 105 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 82 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में जिले में कुल 23 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं