PAC जवानों में दिन पे दिन हो रही कोरोना वायरस की पुष्टि

लखनऊ

राजधानी में शुक्रवार को KGMU के एक चिकित्सक और एक PAC जवान समेत 23 मरीजों में Corona की पुष्टि हुई। ऐसे में राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 727 हो गई है। संक्रमित मरीजों में 5 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। संक्रमितों में ठाकुरगंज का एक, मौलवीगंज का एक, रेलवे कॉलोनी का एक,आलमबाग का दो, विराट खंड के दो, विकासखंड का एक, पार्क रोड का एक, कमता चिनहट में 3, अवध विहार में दो, रहीमाबाद में एक, विवेकखंड में एक, विधायकपुरम में एक, पीएसी जवान एक, इंदिरानगर में एक, मीना मार्केट में एक, तेलीबाग में एक, शाहमीना रोड का एक रोगी पाए गए हैं। उधर, KGMU के Covid वार्ड में ड्यूटी कर रहे जूनियर डॉक्टर में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह क्वारंटाइन पीरियड में चल रहे थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं, अब शहर में कुल 32 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

CMO की टीम ने 1929 घरों का भ्रमण किया। इस दौरान 9184 लोगों का स्वास्थ्य ब्योरा जुटाया। वहीं, 466 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सैंपल के लिए 3 सदस्यीय 22 टीमें लगाई गई हैं। कोरोना की लड़ाई के लिए 300 डेंटल डॉक्टर तैयार National Medicos Organisation  ने डेंटल टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें प्रदेश के करीब 300 डॉक्टरों को जोड़ा गया है। इन डॉक्टरों को Covid की ट्रेनिंग दी जाएगी। शुक्रवार से KGMU में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कार्यक्रम में कुलपित प्रो. एमएलबी भट्ट, टास्क फोर्स के नोडल ऑफिसर डॉ. कपिल देव शर्मा मौजूद रहे।

परिवारजन को शव तुरंत दे दिया जाएगा। स्टाफ शव से Covid-19 जांच के लिए नमूना ले लेगा। इसके बाद Protocol के तहत परिवारजन को शव सौंप दिया जाएगा। अभी रिपोर्ट आने पर ही शव दिया जाता था। इस दौरान मरीजों को 12 से 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *