PM Modi आज नए साल की पहली करेंगे मन की बात, पढ़े कुछ खास

किसान आंदोलन के बीच PM Narendra Modi रविवार सुबह 11 बजे Mann Ki Baat कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात करेंगे। मन की बात का यह 73वां एपिसोड होगा। खास बात यह है कि साल 2021 का यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा।

मन की बात कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में हिंसा हुई और दो महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर माहौल गर्म है।

माना जा रहा है कि पीएम मन की बात के जरिए किसानों पर भी बात कर सकते हैं। वहीं, सोमवार को संसद में बजट पेश किया जाना है। PM Modi ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘कल, 31 जनवरी को सुबह 11 बजे। मन की बात’।

मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के साथ-साथ दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे से होगा। इसके अलावा यह नरेंद्र मोदी ऐप पर भी उपलब्ध होगा। पीएम मोदी के Twitter Handle और फेसबुक पेज के जरिए भी इसे सुना जा सकता है। यह PM Modi का इस साल का पहला ‘मन की बात’ भी है।

Leave a Comment