UP में नौ से 12 तक के बच्चों की डीडी यूपी और स्वयंप्रभा चैनल पर हुई क्लास

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अब यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं टीवी पर हुईं। डीडी यूपी और स्वयं प्रभा चैनल पर क्लास का प्रसारण हुआ। बढ़ते कोरोना संक्रमण और ऑनलाइन कक्षाओं में हो रही कुछ दिक्कतों के कारण शासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है।

डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाएं दूरदर्शन उत्तर प्रदेश तथा स्वयं प्रभा के चैनल-22 के माध्यम से वीडियो/वर्चुअल कक्षाओं का संचालन हुआ। कक्षा नौ और 11 के बच्चों की क्लास सुबह 11 से एक बजे के बीच हुई। वहीं शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक दोबारा प्रसारण होगा। वहीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर एक बजे से दो बजे, 2.30 से तीन बजे, 03.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक और 05.30 बजे से 06:30 बजे तक चलेंगी।

इन विषयों की कक्षाओं के प्रसारण 

गणित, अंग्रेजी, अंग्रेजी (साहि.), विज्ञान, हिंदी, इतिहास, नागरिक शास्त्र, सामाजिक विज्ञान, भूगोल सामाजिक विज्ञान, भूगोल,  वाणिज्य, भौतिक विज्ञान, विज्ञान, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *