UP में लोगों के लिए खुशखबरी, जानिए CM Yogi ने किस चीज की दी अनुमति

लखनऊ

UP में Morning Walks के लिए Good News है। CM Yogi ने कहा कि समय तय करके पार्कों में Morning Walk की अनुमति दी जाए। सुरक्षा और Physical Distancing सुनिश्चित करने के लिए पार्कों में नियमित पेट्रोलिंग की जाए। Lucknow में टीम 11 के साथ बैठक में CM Yogi ने विभिन्न राज्यों से आने वाले इच्छुक श्रमिकों व कामगारों की सूची लेने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को पत्र भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि CM Helpline से कामगारों और श्रमिकों से लगातार संवाद किया जाए।

CM Yogi ने अफसरों से कहा कि विधि और औद्योगिक संस्थानों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। Airport पर 2 सवारी तथा एक चालक के लिए टैक्सी की अनुमति दी जाए। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। CM ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की आपूर्ति के लिए सभी प्रबंध किए जाएं बुंदेलखंड क्षेत्र में पेयजल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। नगरी इलाकों में प्रमुख स्थानों पर पेयजल के टैंकर रखा जाए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की Testing करने का निर्देश देते हुए कहा कि Testing Lab की स्थापना के कार्य को गति प्रदान की जाए।

CM Yogi ने कहा कि राज्य में आने वाले सभी कामगार व श्रमिकों की स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारंटाइन सेंटर या होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा जाए। कामगारों श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से फूड पैकेट सुलभ कराया जाए। होम क्वारंटाइन के लिए घर जाने वाले कामगार श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने कहा कि हमको होम क्वारंटाइन के दौरान इन्हें 1000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए। इसके लिए खाद्यान्न की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कामगार श्रमिकों के लिए नए राशन कार्ड भी बनाया जाए। उन्होंने एक जून 2020 से प्रारंभ होने वाली खाद्यान्न वितरण अभियान के आगामी चरण की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *