अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता का सामूहिक खिचड़ी भोज एवं शपथ ग्रहण समारोह किया गया

पीलीभीत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता का सामूहिक खिचड़ी भोज एवं शपथ ग्रहण समारोह गीता पार्क, सेक्टर-12, इन्दिरा नगर,लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला श्रीमती गीता सिंह की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमाशंकर सिंह कुशवाहा ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू एवं सेवानिवृत्त सीनियर पुलिस अधिकारी श्री श्यामपाल सिंह जी के विशिष्ट आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री(डॉ0) अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह चौहान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, जयराम सिंह बछेउरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अमरेंद्र पाल सिंह Adv राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव विधि प्रकोष्ठ , अजय कुमार सिंह Adv राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, कृष्ण कुमार सिंह राठौर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अनूप सिंह प्रदेश अध्यक्ष, उ0प्र0, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, जितेन्द्र सिंह भदौरिया राष्ट्रीय महासचिव युवा,राणा प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, बृजेश ठाकुर प्रदेश मिडिया प्रभारी, मंजीत सिंह जिलाध्यक्ष लखनऊ,बलबीर सिंह चौहान जिला सचिव लखनऊ , आदित्यभान सिंह जिलाध्यक्ष हरदोई,अनुपम सिंह प्रदेश प्रदीप सिंह प्रदेश सचिव,प्रशान्त सिंह Adv विधि प्रकोष्ठ,आलोक सिंह मण्डल अध्यक्ष युवा ,लखनऊ मण्डल , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (पंजी0) से प्रदेश अध्यक्ष महिला श्रीमती आशा सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष माया सिंह तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता महिला प्रकोष्ठ से सर्व श्रीमती प्रभा सिंह राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, चित्रा सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंजू सिंह राजावत( कोंच , जिला- जालौन) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सोनाली सिंह राष्ट्रीय महासचिव, डॉ0 सत्या सिंह(सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी)राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ0 शशि सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अनुजा सिंह राष्ट्रीय सचिव,रेखा सिंह राष्ट्रीय सचिव,अनीता सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रीना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवा सिंह प्रदेश महासचिव ,आशा सिंह चौहान प्रदेश सचिव, अमिता सिंह जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर, सुनीता सिंह जिलाध्यक्ष बाराबंकी, संगीता सिंह जिला महासचिव बाराबंकी, माला सिंह जिलाध्यक्ष गोंडा,रश्मि सिंह जिला उपाध्यक्ष लखनऊ,सुधा सिंह जिला महासचिव लखनऊ, बबीता सिंह जिला मंत्री लखनऊ , राधिका सिंह जिला उपाध्यक्ष लखनऊ आदि सहित सैकड़ों भाई/बहनों ने भाग लिया ।

संचालन श्रीमती मंजू सिंह खत्री जी ने किया ।। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा सभी सहयोगियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान श्रीरामचन्द्र जी व महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प माला पहना कर एवं तिलक लगा कर की। मुख्यातिथि ने कहा कि क्षत्रिय समाज पर कलंक का टीका लगा है कि क्षत्रिय गुटों में बटा है जो कभी एक मंच पर नहीं आ सकता।

इसी वेदना को लेकर संकल्पित हैं कि आप सबके सहयोग , समर्पण के बल पर एक दिन समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर रहेंगे। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि ” अब लौ नसानी, अब न नसै हौं” क्योंकि ” जब जागो , तभी सबेरा ” यदि अभी भी हम सब अपने आपसी मतभेद बुलाकर एक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं कि हमारी भीख मंगनर की नौबत आ जायेगी , किसी ने कहा है कि ” समय पर जो जाति जगती नहीं है , कभी उसकी किश्मत खुलती नहीं है ” हम आप क्षत्रिय कुल में पैदा हुए हैं , इसलिये , हमारा आपका परम कर्तव्य है कि हम आप सब मिल कर इस कलंक के टीका को मिटा दें।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अनुजा सिंह जी ने आगंतुक सभी भाई-बहनों का हार्दिक आभार प्रकट किया । समारोह के पश्चात सभी भाई/बहनों ने खिचड़ी, मिष्ठान और दही- बड़े आदि को ग्रहण किया। आपका अपना भाई -– हीरा सिंह भदौरिया संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष

रिपोर्टर यूपी सिंह, मुकेश सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *