कई इलाको मे आसमानी बारिश का प्रकोप हो सकता है जारी, जाने खास खबर

नई दिल्ली

देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है।  UP के  बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, मुरादाबाद, बिजनौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है।

उधर दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बिहार मुजफ्फरपुर जिले के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।

Bihar में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों ने बाढ़ प्रभावित भवानीपुर, मोतिहारी में लगभग 37 लोगों को बचाया है। बाढ़ के कारण वह लोग जिस नाव में यात्रा कर रहे थे, उसका इंजन फेल हो गया था।

पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है बादलों की आवाजाही बनी हुई है। वातावरण में पर्याप्‍त नमी होने की वजह से बारिश की आशंका बरकरार है।

Delhi NCR में रविवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भारत में इस साल मानसून के दौरान बारिश में भारी कमी आने की चेतावनी दी गई है। उत्तर एवं मध्य भारत में सामान्य से काफी कम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *