गोली का शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी ने Hospital में तोड़ा दम

नई दिल्ली

बदमाशों की गोली का शिकार हुए पत्रकार विक्रम जोशी इलाज के दौरान जिंदगी की लड़ाई हार हुए। उन्होंने शहर के Hospital में दम तोड़ दिया।

सोमवार रात को भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गाजियाबाद के विजय नगर में बदमाशों ने विक्रम जोशी को सरेआम गोली मार दी थी, जिसके बाद उनका शहर के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Hospital में पत्रकार की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई थी, उन्हें ICU  में रखा गया था। बुधवार सुबह उनके निधन की सूचना आई तो Police प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

पत्रकार विक्रम जोशी की मौत की खबर लगे ही Hospital में बड़ी संख्या में परिजन व मीडियाकर्मी जुट गए। परिजनों ने आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर Hospital में हंगामा भी किया।

विजयनगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार देर रात एक अखबार के पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों ने उनकी बेटियों के सामने ही कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी थी और फरार हो गए।

मामले में Police ने मुख्य आरोपित समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है।

लापरवाही बरतने में SSP कलानिधि नैथानी ने प्रताप विहार चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और सीओ सिटी प्रथम राकेश मिश्रा को विभागीय जांच सौंपी है।

UP Police ने 10 आरोपितों के नाम जाहिर किए हैं, जिनमें से 3 को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 हिरासत में है। वहीं, मुख्य आरोपित फरार है।

आरोपित पक्ष पत्रकार विक्रम जोशी की एक रिश्तेदार को लंबे समय से परेशान करते थे। उससे छेड़खानी करते थे। विक्रम इसका विरोध करते थे। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने थाने व चौकी में 16 जुलाई को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *