जानिए वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दुनिया के किस नंबर पर है मुकेश अंबानी

नई दिल्ली

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अरबपति मुकेश अंबानी अब दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अंबानी की संपत्ति दुनिया के जाने माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे से भी अधिक हो गई है। दुनिया के TOP-5 अमीरों में मुकेश अंबानी एशिया से इकलौते हैं।

अंबानी की संपत्ति में सिर्फ 8 दिनों में ही 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे पहले बीती 14 जुलाई को वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।

रिलायंस के चेयरमैन की कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ ही रिलांयस के एम-कैप में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रिलायंस का एम-कैप 12,70,480.06 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है।

रिलायंस के शेयर प्राइस में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मार्च महीने के बाद से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। RIL का Share बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को 1.64 फीसद या 32.25 रुपये की बढ़त के साथ 2004.10 पर बंद हुआ है।

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में शीर्ष पर अभी भी अमेजन की सीईओ जेफ बेजोस बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 185.8 बिलियन डॉलर है। दुसरे नंबर पर हैं बिल गेट्स, उनकी कुल संपत्ति 113.1 अरब डॉलर है।

उनके बाद तीसरे नंबर पर 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है। इसके बाद चौथे नंबर पर 89 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *