तेज हवाओं के चलते दिल्ली मे मौसम का कहर जारी, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

हिमपात वाले इलाके से आने वाली तेज हवाओं के चलते दिल्ली के मौसम में अभी ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान सात से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार की सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। राजधानी के कई हिस्सों में सुबह साढ़े पांच बजे से ही बेहद घना कोहरा छाया रहा। पालम केन्द्र में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का स्तर गिरकर शून्य पर पहुंच गया।

इस स्तर के कोहरे को तकनीकी भाषा में बेहद घना कोहरा कहा जाता है। सुबह 9-10 बजे के बाद सूरज चढ़ने के साथ-साथ कोहरा गायब होने लगा। दिन के समय धूप भी खिली। इससे तापमान में हल्का इजाफा हुआ।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन का सामान्य तापमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *