देश मे कोरोना के 6 महीनो मे सबसे कम केस आए सामने

देश

देश में लगातार COVID-19 से संक्रमित होने वाले नए मरीजों की संख्या 20 हजार से कम बनी हुई है। देश में छह महीने बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना के मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 16 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 201 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20,091 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में आठ लाख 96 हजार 236 सैंपल टेस्ट हुए।

एक महीने से अधिक समय से नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का क्रम भी बना हुआ है। महामारी को मात देने वालों का आंकड़ा धीरे-धीरे एक करोड़ के करीब पहुंच रहा है।

देश में अब तक कुल एक करोड़ तीन लाख 56 हजार 845 मामले सामने आ गए हैं। इनमेंसे दो लाख 31 हजार 036 एक्टिव केस हैं। लगातार 15 दिनों से एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है।वहीं 99 लाख 75 हजार 958 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक लाख 49 हजार 850 लोगों की मौत हो गई है।

कुल अब तक 17 करोड़ 65 लाख 31 हजार 997 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। कुल मामलों का एक्टिव केस 2.23 फीसद है। रिकवरी रेट 96.32 फीसद है और डेथ रेट 1.45 फीसद है।

केरल ने कोरोना के 63,324 सक्रिय मामलों की सूचना दी है, जबकि महाराष्ट्र में 49,955 सक्रिय मामले हैं। Delhi में 4,689 सक्रिय मामले हैं, जबकि 6,11,970 ठीक हो गए हैं और 10,597 लोगों की मौत हो गई है।

भारत में 7 अगस्त को कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 20-लाख का आंकड़ा पार कर गया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार हुआ।

  • 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *