दोकटी थाना क्षेत्र के सोनकीभाट (धतुरी टोला) गांव में गुरुवार तेज बारिश के चलते एक मकान धराशायी हो गया। मकान एक खपरैल छज्जा का था।आसपास रहने वाले लोगों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया और नीचे दब जाने से परिवार के तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिला की हालत गम्भीर है।
जानकारी के मुताबिक सोनकीभाट धतुरी टोला निवासी राजकिशोर साह सब्जी विक्रेता है।उनका मकान खपरैल का है। लगातार वर्षा होने के कारण मकान मे सीड़न हो गया है। इसी कारण खपरैल का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमे पूरा परिवार दब गया।ग्रामीणों ने बड़ी मसक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद सैकड़ों लोग जमा हो गये। घटना में राजकिशोर साह (45) पुत्र पारस साह व उनकी पत्नी मुन्नी देवी (40), पुत्री खुशबू (13), पुत्र आशीष (10) घायल हो गये। संयोग ही था कि घटना के तुरन्त बाद लोग मौके पर जुटकर अगर घायलो को निकाल लिए, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
घर में रखा सभी समान नष्ट हो गया। इस घटना से पूरा परिवार सदमें मे है। लोग उनकी मदद मे लगे है।
रिपोर्ट जितेन्द्र यादव