भूमि पूजन के बाद राम की पैड़ी पर राम भक्तों में दिखा उल्लास; जलाए गए दीये

कानपुर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जगमगाए। दीपों से राम की पैड़ी जगमग हुई। राम की पैड़ी पर बिखर रही अलौकिक छटा के साथ लोगों की भीड़ देखने वाले थी। राम की पैड़ी पर राम भक्तों का तांता लगा हुआ था। भूमि पूजन के दिन राम भक्तों में गजब का उल्लास में दीपदान कर रहे। अयोध्या धाम के मंदिरों व अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हो रहे हैं। वही कानपुर के बड़े चौराहे पर भारतीय युवा मोर्चा के नवाब सिंह चौहान के नेतृत्व में 25हजार दीप जलाये गए। वहीं आज पूरे शहर में नवयुवको और नवयुवतियों व बच्चे , महिलाये बूढ़े , बुजुर्गो ने दीप जलाकर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे भी लगाए। उत्साहित श्रद्धालुओं में एक उमंग लहर दिखाई दी। श्रद्धालुओं के अनुसार पांच सौ साल से जो कार्य नहीं हो पाया वो आज हो गया। अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास कर भूमि पूजन हुआ इस पूजन से कानपुर में ही नही बल्कि पूरे देश में आज ख़ुशी का माहौल है।
कानपुर मे भक्तों का उत्साह हिलोरे मार रहा है। दिनभर रामनाम का उद्घोष होता रहा। बीच-बीच में राम का विश्वास, मंदिर का शिलान्यास, अयोध्या का वंदन, कृपा करो रघुनंदन, रामलला हम आ रहे, मंदिर वहीं बना रहे जैसे गढ़े हुए तमाम नारे भी गूंजते रहे। जगह-जगह रंगोली संजोई गई है।
पूरा शहर रामनाम से सजी रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजा है। वही भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नवाब सिंह द्वारा सरसैया घाट निवासी बलराम निषाद, कृष्णा निषाद को फूलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय युवा मोर्चा के नवाब सिंह चौहान,समाजसेवक चन्दन राय गर्ग,बलराम निषाद,कृष्णा निषाद,सिद्धार्थ निषाद,ऋषि तिवारी, प्रिया शुक्ला, जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा वंदना मिश्रा, आयुष शुक्ला, करन साहू, अमन निषाद, आदि राम भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्ट बीपी पांण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *