Bollywood Actor सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और Actor के मैनेजर रहे सैमुएल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस सुसाइड केस में पहली गिरफ्तारी है।
सुसाइड केस को लेकर CBI के अलावा कई जांच एजेंसियां भी अलग अलग एंगल से मामले में जांच कर रही हैं। शौविक और सैमुएल की गिरफ्तारी के बाद से सुशांत सिंह केस में न्याय की मांग कर रहे लोग खुश हैं और उनका कहना है कि शुरुआत हो चुकी है और इस केस में कई हस्तियों का खुलासा होगा।
NCB की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही टीवी चैनलों पर चल रही शौविक की खबर को अपने Account से Share किया है। Actors ने अपने Social Media Post में लिखा है- ‘भगवान का शुक्रिया। सत्य की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते रहे।
शेखर सुमन ने भी एक इस गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेखर सुमन ने शौविक की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर लिखा है- ‘ सफलता की ओर पहला कदम। आप सभी को बधाई।
छोटी मछलियां पकड़ में आ गई हैं और अब बडी शार्क का टाइम है। मुझे उम्मीद है कि वे भी जल्द पकड़े जाएंगे। इंडस्ट्री को साफ किया जा रहा है। गुट का भंडाफोड़ हो चुका है।’