भाजपा पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र आज जारी करने जा रहे है। उनका यह पत्र पहले मतदान के 4 दिन पहले जारी हो रहा है। भाजपा आज 11 बजे अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। वैसे तो सभी दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं लेकिन इस मामले में भाजपा काफी पीछे रह गई है।
खबरों के अनुसार भाजपा के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। वहीं इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के इस घोषणा पत्र में विकास, राष्ट्रवाद के अलावा हिंदुत्व का मुद्दा भी होगा। सूत्रों के अनुसार शपथ पत्र नाम से जारी होने वाले घोषणा पत्र में वादों के अलावा मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों का भी जिक्र होगा।
इसके अलावा 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी इसमें शामिल होगा। साथ ही आतंक पर जिरो टॉलरेंस की बात होगी। इसके साथ ही भाजपा अयोध्या, काशी और मथुरा में स्पेशल कॉरिडोर पर बात कर सकती है। काशी में तो इसे लेकर काम भी जारी है।
पार्टी ने घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल हैं। इस कमेटी की कई उप कमेटियां भी हैं, जो घोषणा-पत्र तैयार करने के लिए राजनाथ सिंह को इनपुट देती हैं।