आखिर… ये क्या दिख गया..? आई.! पहली तस्वीर

एक अंतरराष्ट्रीय खगोलविज्ञानियों ने बुधवार को Black Holesकी पहली तस्वीर जारी की। खगोल भौतिकी के इतिहास में ये पहली बार है। ब्लैक होल हमेशा से उत्सुकता का विषय रहा है। हर वैज्ञानिक और शोधकर्ता जानना चाहते थे कि आखिर Black Holes दिखता कैसा है, जहां जाने के बाद कोई भी चीज हमेशा के लिए आखों से ओझल हो जाती है।

सबसे पहले Black Holes के बारे में Einstein थॉयरी ऑफ रिलेटिविटी लेकर आए थे। पर खुद Einstein भी इसे लेकर उलझन में थे की इनका अस्तित्व है या नहीं। इसके बाद से ही खगोल वैज्ञानिकों ने इसके बारे में खोज करना शुरू कर दिया। शोधकर्ताओं ने कहा यह पहला प्रत्यक्ष दृश्य प्रमाण है कि Black Holes मौजूद हैं।

Black Holes की ये तस्वीर प्रकाश की एक Ring की तरह दिखाई देती है। Black Hole सूरज से 6 बिलियन गुना अधिक बड़ा है। व्हाइट-हॉट गैस और प्लाज्मा के फ्लेम-ऑरेंज आभामंडल से घिरे एक गहरे काले केंद्र की छवि पिछले 30 सालों में कलाकारों की किसी बनाई गई कलाकृति जैसी ही दिखती है। यह M87 नामक आकाशगंगा में मौजूद है जो 5 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर है।Black Holes की तस्वीर इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप द्वारा ली गई होगी।

इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप को दुनिया भर के 5 महाद्वीपों में छह जगहों पर लगाया गया था। इसे अप्रैल 2017 में एक हफ्ते के लिए स्पेस के एक ही एरिया को अलग-अलग जगह से टारगेट कर के लगाया गया था। इस टेलिस्कोप को खास तौर पर Black Holes की तस्वीर लेने की लिए ही बनाया गया है। इन टेलिस्कोप्स को जोड़कर एक बड़ा आभासी टेलिस्कॉप बनाया गया।

एक पुराने टेलिस्कोप को इस तरह के Black Hole की पिक्चर लेने के लिए कम से कम पृथ्वी के साइज का होना पड़ता। इस पिक्चर को आप असल में तभी देख पाते जब आपकी आंखें पृथ्वी की जितनी बड़ी होती और रेडियो में निरिक्षण कर रही होती । अलग-अलग कर के कोई भी टेलिस्कोप इसकी पिक्चर नहीं ले पाया है। सभी के प्रयासों को मिलाने से और डाटा को कलेक्ट करने से M87 में इसे देखा जा सका है। इन टेलिस्कोप्स से मिले डाटा को सुपरकंप्यूटर में स्टोर किया जाएगा।
क्या होता है Black Hole: 
Black Hole अंतरिक्ष में वह जगह है जहां भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता। इसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बहुत शक्तिशाली होता है। इसके खिंचाव से कुछ भी नहीं बच सकता। प्रकाश भी यहां प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाता है। यह अपने ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को अवशोषित कर लेता है। ब्लैक होल के चारों ओर एक सीमा होती है। उस सीमा को घटना क्षितिज कहा जाता है। उसमें वस्तुएं गिर तो सकती है लेकिन वापस नहीं आ सकती। इसलिए इसे Black Hole कहा जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *