प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस इनको उतारने की कर रही तैयारी..!

देश में मचे चुनावी घमासान के बीच चर्चा है कि कांग्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा दांव चल सकती है। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद वहां से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। राहुल गांधी ने भी इसे लेकर इतना ही कहा था प्रियंका चाहेंगी तो इस पर विचार किया जाएगा। कयास हैं कि कांग्रेस दूसरे चरण के मतदान के नामांकन की अंतिम तारीख को प्रियंका का नाम फाइनल कर भाजपा को चौंका सकती है।

हालांकि प्रियंका ने कई मौकों पर वाराणसी से चुनाव लड़ने बात से कभी साफ इनकार नहीं किया है। रायबरेली में जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की बात की थी तब भी उन्होंने वाराणसी का नाम लेकर टाल दिया था। इसके अलावा उनकी गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही खत्म हुई थी।

 

………सरफ़राज़ अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *