जानिए आज का राशिफल क्या कहता है (29/04/2019)

मेष राशि:-
छात्रों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सामान्य से अधिक समय लगाना पड़ सकता है। किन्तु यह आपको कुछ अतिरिक्त फल नहीं प्रदान कर पाएगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। किसी लंबी कामकाजी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए कार्य हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, इससे समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनें की आवश्कता है।

 

 

 

 

वृषभ राशि:-
बदलती परिस्थितियों के कारण आप नई रणनीति चुनेंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागेदारी में आप में से कुछ लोग नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आप में से जो किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, लेकिन आपको पेट से संबंधित कुछ बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।

 

 

मिथुन राशि:-
आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शांत और सकारात्मक रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। टकराव से बचनें की कोशिश करें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। छात्र को अपने कार्यों सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। अध्यात्म में रुझान रहेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। धनलाभ होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। मानसिक अशांति स्वास्थ्य संबंधित विकारों का कारण बन सकती है।

 

 

कर्क राशि:-
यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक-जीवन में भी भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। आज आपका दृष्टिकोण बदल सकता हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप मनोगत और रहस्यवादी विषयों के अध्ययन के प्रति अपना शौक विकसित कर सकते हैं।

 

सिंह राशि:-
आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आपके मन को शांति मिल सकती है। आर्थिक नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। लापरवाही न करें। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सचेत रहें। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा आपके कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। आपको संपत्ति से जुड़े फैसले जल्दबाजी में नही करने चाहिए अन्यथा आपको समय आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

कन्या राशि:-
आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी। नए अवसर मिलेंगे, जिनका आप विवेकपूर्ण तरीके से समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

 

 

 

 

तुला राशि:-
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद रह सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं, इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करना चाहिए। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूर रहें। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से ज्ञान प्राप्ति हो सकती है। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों को पढ़ने में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि:-
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों वे आपके लिए सकारात्मक होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शत्रु शांत रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान-पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

 

 

धनु राशि:-
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना अपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपने साहस को बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी कार्य के प्रति अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर पहुंच सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

 

 

 

मकर राशि:-
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध उत्पन्न हो सकता है। व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकता हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सही निर्णय ले पाएंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

 

 

 

 

कुंभ राशि:-
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अच्‍छे कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यस्तता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

 

मीन राशि:-
छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। किसी से भी कोई बहस न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। विरोध होगा। पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *