‘चंदा मामा दूर के, पुए पकावे गुड़ के’ बचपन में सूनी जाने वाली इस लोरी गीत में भले चंदा मामा दूर के रहे हों, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब चंदा मामा तक की पहुंच को आसान बना दिया है। अमेरिकी वैज्ञानिक जल्द ही महिला मानव को चंदा मामा की गोद में पहुंचा देंगे।
अमेरिका करीब पांच दशक बाद चंद्रमा पर दोबारा मानव मिशन की तैयारी में जुट गया है। वह अगले पांच साल में इस अभियान को पूरा करना चाहता है। नेशनल स्पेस काउंसिल की बैठक में उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा, बीती सदी के सातवें और आठवें दशक की तरह हम फिर अंतरिक्ष की होड़ में हैं। तब हमारे सामने सोवियत संघ था और अब चीन है। इसी कारण हमें 2024 तक चांद पर पहुंचना ही होगा।
अगले पांच वर्षों में चंद्रमा पर पहुंचने वाली पहली महिला व पुरुष कोई अमेरिकी होगा। अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि अमेरिका चांद पर एक और अंतरिक्ष अभियान की योजना बना रहा है। अंतरिक्ष रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अभियान को हरी झंडी दी है।
ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक अमेरीकियों के लिए यह गर्व का विषय होगा। हम एक बार फिर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिकी रॉकेट से लॉन्च करेंगे। यह अमेरिकी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का विस्तार किया जाएगा। इसका भारी भरकम वजट होगा।