Advertisement

14 दिन के लिए गए जेल, महिला पर लगाया था इतना बड़ा आरोप

Advertisement

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को यौन उत्पीड़न मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने करण के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के मामले में यह फैसला सुनाया है। बता दें कि उन्हें 6 मई को गिरफ्तार किया गया था। करण ओबेरॉय ‘बैंड ऑफ ब्वॉयज’ के सिंगर और सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से फेमस हुए थे। करण पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया।

Advertisement

इस मामले में बॉलीवुड जगत के कई लोगों ने उनका बचाव किया था और कहा था कि वो एक अच्छे इंसान हैं। हाल ही में करण की बहन गुरबाणी ओबेरॉय, बेस्ट फ्रेंड पूजा बेदी, बैंड ऑफ बॉयज के मेंबर सुधांशु पांडेय, शेरिन वर्गीश, चैतन्य भोसले और सिद्धार्थ हल्दीपुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करण का बचाव करने की कोशिश की थी। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने अपने बेस्ट फ्रेंड का बचाव किया और कहा था, ‘करण एक अच्छे इंसान हैं। उनके ऊपर इस तरह के आरोप लगना बेहद दुखद है। मैं इस बात को मान ही नहीं सकती।’

वहीं पूजा ने यह भी कहा था कि आरोप लगाने वाली महिला से सवाल किए जाने चाहिए, क्योंकि उसके तथ्य और उसका बयान पूरी तरह अस्पष्ट है। साल 2016 में एक डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए करण और उसकी मुलाकात हुई था और उसके बाद वो दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।बाद में करण ने फ्लैट पर बुलाया और शादी का वादा कर उसका शोषण किया। वहीं महिला ने करण पर उसका वीडियो बनाकर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement