बिहार पर पड़ेगा भारी असर आज साफ हो जाएंगी सियासी तस्वीर

तीन महीने के चुनावी घमासान के बाद गुरुवार का इंतजार हर किसी को था।  उन्हें भी जिन्होंने कड़कती धूप में जन सभाएं की। हजारों लोगों से Vote मांगा और उन्हें भी जिन्होंने बिना नहाए-खाए कतार में लगकर मतदान किया। सबसे बड़ी बात यह कि यह कि गुरुवार के नतीजे राजनीति के नए बने समीकरणों को स्थापित भी करेंगे और विस्थापित भी कर सकते हैं। ये चुनावी नतीजे देश के साथ बिहार की सियासी तस्‍वीर भी साफ करेंगे। इसका असर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

Bihar के लिए 17वीं लोकसभा का चुनाव कई मायने में दूसरे चुनावों से अलग था। pm narendra modi, Congress Adyaksh Rahul Gandhi, CM nitish kumar, BJP Adyaksh Amit Shah,Sunil Kumar Modi, Lojpa Adyaksh और kendriya Mantri Ram Vilas Paswan, विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav, सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने लगातार दौरे कर जनता को अपने-अपने पक्ष में लुभाने की कोशिश की।

1977 के बाद राज्य के लिए यह पहला चुनाव था, जिसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की सशरीर भागीदारी नहीं हो पाई। फिर भी पक्ष-विपक्ष की ऐसी कोई सभा नहीं हुई, जिसकी चर्चा में लालू प्रसाद हाजिर न रहे हों। नतीजा बताएगा कि जनता ने किन नेताओं पर अधिक भरोसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *