एकजुट हुआ Gujarat Loksabha की 28 सीटों पर दिलाई ऐतिहासिक जीत

BJP ने PM Narendra Modi के गृह राज्य Gujarat में Loksabhaकी सभी 26 पर दोबारा ऐतिहासिक जीत हासिल की। BJP यहां 2014 के आम चुनाव में 26 में से 26 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।

Modi ने इस बार अपने गृह राज्य से Loksabha Election नहीं लड़ा था। BJP Adhyaksh Amit Shah ने गांधीनगर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह उनका पहला Loksabha Election था। Gujarat की सभी 26 सीटों का Result शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजे आ गया जिसमें BJP का राज्य की सभी सीटों में पर परचम लहरा गया।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि Result घोषित होने में समय लग रहा है क्योंकि वीवीपैट पर्चियों की गिनती चल रही है। शाह गांधीनगर सीट से 5.57 लाख वोट से जीत गए। उन्होंने Congress के सी जे चावडा को हराया। शाह को 8.94 लाख वोट मिले जबकि चावडा को 3.37 लाख Vote मिले।

BJP के नवसारी उम्मीदवार सी आर पाटील की 6.89 लाख के अंतर से जीत अभी तक 26 सीटों पर सबसे बड़े अंतर से जीत है। पाटील नवसारी से 2014 में 5.58 लाख वोट से जीते थे। सूरत में BJP के दर्शना जरदोश 5.48 लाख वोट से जीते। उन्होंने Congress उम्मीदवार Ashok Patel को हराया।

जामनगर में BJP उम्मीदवार पूनम मडाम ने कांग्रेस उम्मीदवार मुलू कंडोरिया को 2.36 लाख से अधिक वोट से हराया। BJP के मितेश पटेल आणंद से जीते। उन्होंने Congress के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री भरत सोलंकी को 1.97 लाख वोट से हराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *