चिलचिलाती धूप और लू से अभी उत्तर भारत को राहत के आसार नहीं हैं। Wather Department ने India के उत्तर पश्चिमी, मध्य इलाकों आदि में लू चलते रहने की चेतावनी दी। भीषण गर्मी और लू का कहर अब जानलेवा हो गया है। पश्चिमी उप्र में गर्मी की तपिश और लू से लोग बेहाल रहे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पांच लोगों की लू की चपेट में आने से मौत हो गई।
लू का असर सिर्फ मैदानी राज्यों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी दिखा। यहां himalay के ऊना में पारा 42 डिग्री को पार कर गया। इससे पहाड़ों पर भी मौसम गर्म बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन और लू से राहत नहीं मिलने की बात कही है।
UP में Sunday को सबसे ज्यादा तापमान Banda में 49°C दर्ज किया गया। वहीं, Mhoba में अधिकतम तापमान 47° रहा। वहीं, हरियाणा में भी तापमान 48 के पास पहुंच गया है। प्रदेश का नारनौल 47.6° तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा।
Punjab में भी गर्मी का कहर जारी है। इसके अलावा राजस्थान में भी छह शहरों का पारा 47 डिग्री से ऊपर रहा। Rajasthan के चुरू में शनिवार को 50.8° तापमान था। जबकि रविवार को यह 48.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के श्रीगंगानगर और बीकानेर में भी पारा 48 डिग्री से ऊपर रहा। जबकि बाड़मेर, जैसलमेर और कोटा में 47 से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश में लू के हालात जारी रहने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।