जानिए आज का राशिफल क्या कहता है (19/06/2019)

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीजों पर पैसे की बर्बादी कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ज्यादा मेहनत की जरुरत है। वरना परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा में जाना है तो जाइए, यात्रा काफी सुखद रहने वाली है। प्रेम-संबंधों में में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। समाज में आपका यश और इज्जत बढ़ेगी। दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है। कुंवारे लोगों की जिंदगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कोई भी वित्तीय फैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, उसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक ट्यूशन का विचार आएगा। इससे आपकी पढ़ाई में परफॉरमेंस बेहतर होगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। मंदिर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज ऑफिस के काम में आपको कई चुनौतियां आ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप खुद को ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। ऑफिस में सभी के साथ खुशहाल माहौल बना कर रखें। बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम-संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी। आपका काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। माँ दुर्गा को उबले हुए चने का भोग लगाएं, सभी काम सफल होंगे।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपका सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यावसायिक संदर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें, तो बेहतर रहेगा। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उनके साथ बैठकर घर पर ही लंच करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, सेहत बेहतर बनी रहेगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है। आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी, ऑफिस में तारीफ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। प्रेम-संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं, तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आज घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। प्रेम-संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आप में से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि का राशिफल:-
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाएंगे। परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है, अथवा शैक्षणिक संस्थान में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपके काम बड़े आराम से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इनमे से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए मध्यम समय है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। दुर्गा जी को हलवे का भोग लगाएं, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि का राशिफल:-
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे मन से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को न पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। केमिकल इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। साथ ही आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम-संबंधों के मध्य गलतफहमी न पनपने दें। यदि आपका अत्यधिक मौज-मस्ती का स्वभाव है, तो सावधान हो जाएं अन्यथा किसी स्कैंडल में फंस सकते हैं। व्यावसायिक संदर्भ में गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। किसी समस्या या विवाद को सुलझाने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। हालांकि आपको अपनी कार्य शैली में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके कार्य प्रभावित होंगे। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। किसी भी प्रकार के व्यापारिक निर्णय जिसमे आर्थिक जोखिम शामिल हों, उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। पारिवारिक जीवन में भी समय अनुकूल रहेगा। किन्तु कोई भी निर्णय आवेश में ना लें। कर्ज देना इस समय परेशानी पैदा करने वाला होगा, अतः इससे बचें। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपका पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि का राशिफल:-
आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा, अपितु बदनामी मिल सकती है। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा, अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लम्बी बीमारी यदि चल रही है, तो सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाये रखने का है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *