चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल, देशभर में खुशी की लहर

भारत के लिए आज बेहद खास दिन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने Chandrayaan 2 को Launch कर इतिहास रच दिया है। Chandrayaan 2 को लेकर ‘बाहुबली’ रॉकेट दोपहर 2.43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। रॉकेट ने Chandrayaan 2 को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है।

Chandrayaan 2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर Isro के चीफ के सिवन ने कहा कि हमने Chandrayaan 2 की तकनीकी दिक्कत दूर कर इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजा। इसकी लॉन्चिंग हमारी सोच से भी बेहत हुई है। चांद की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई Chandrayaan 2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अभी Task खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है।

ISro के प्रमुख के सिवन ने बताया कि Chandrayaan 2 की Landing के अखिरी के 15 मिनट सबसे महत्वपूर्ण होंगे, जब लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला होगा। उन्होंने कहा कि मिशन पूरी तरह से कामयाब सबित होगा और चंद्रमा पर नई चीजों की खोज करने में सफल रहेगा।

Launch देखने के लिए देशभर से हजारों लोग श्री हरिकोटा पहुंचे। Isro के अधिकारी का कहना है कि, रॉकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए कुल 7,500 लोगों ने धलतगला Online Registration कराया था। Isro ने हाल ही में Launch को देखने के लिए आम जनता को अनुमति दी है। लोगों के लिए Isro ने लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाली एक गैलरी बनाई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *