Gold Jewelers की दुकान में हुआ धमाका, दो कर्मचारी झुलसे

कानपुर

बिरहाना रोड स्थित Gold Jewelers के Basement में शुक्रवार सुबह सफाई के बाद अगरबत्ती जलाते ही धमाका हो गया। इससे कर्मचारी रेशू और वासुदेव झुलस गए, जबकि Basement की खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाका होने पर आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में Basement में फसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। दोनों को पास के Hospital में Admit कराया गया है।

Kolkata निवासी वासुदेव का कहना है कि शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के बाद उन्होंने सफाई की थी। इसके बाद रेशू अगरबत्ती जलाने लगा और वह जेवर की सफाई वाला पानी बदलने के लिए उठे। अगरबत्ती जलते ही तेज धमाका हुआ, जिसमें दोनों झुलस गए।

सूचना पर कलक्टरगंज Police और लाटूश रोड Fire Station से दमकल जवान पहुंचे। छानबीन में Ground Floor पर एक छोटा और एक बड़ा व Basement में एक बड़ा सिलेंडर रखा मिला है। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि Basement में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीक हुई जो Basement में भर गई। अगरबत्ती जलाते ही धमाका हो गया। Chemical वाला पानी का इस्तेमाल भी इसका कारण हो सकता है। फिलहाल जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *