कानपुर से अलीगढ़ फोरलेन निर्माण पर लगा ग्रहण, जाने पूरी खबर

Aligarh से Kanpur फोरलेन निर्माण पर ग्रहण लग गया है। 2 पार्ट में होने वाले इस फोरलेन निर्माण का पहला पार्ट Aligarh में तो कार्य प्रगति पर है। मगर कन्नौज से कानपुर फोरलेन का कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार में लटका है। लगभग 3000 करोड़ रुपये से बनने होने वाले 125 KM फोरलेन की Financial अप्रूवल मंत्रालय से नहीं मिल पा रही है।

Aligarh से Kanpur की दूरी करीब 274 KM है। ये रूट अलीगढ़, हाथरस, एटा, फर्रुखाबाद कन्नौज होते हुए Kanpur के लिए है। कई सालों से सड़क जर्जर हालत में थी। सरकार ने 2015 में इसे फोरलेन बनाने की घोषणा की। फोरलेन के लिए सबसे अधिक जमीन एटा व फर्रुखाबाद जिले में ली गई है। 1400 किसानों से 24 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 94 करोड़ रुपये दिए थे। पहले यह कार्य अलीगढ़ NHAI के परिक्षेत्र में था। मगर सरकार इसे 2 चरण में कर कन्नौज से कानुपर का कार्य कन्नौज NHAI को सौंप दिया।

पहले चरण में Aligarh से कन्नौज बॉर्डर तक 150 KM फोरलेन के निर्माण के लिए 3595 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने Financial अप्रूवल दे दी। जिसके बाद से NHAI ने अलीगढ़ से मैनपुरी फोरलेन का कार्य तीन कम्पनियों को सौंपा। कन्नौज से कानुपर के 125 KM फोरलेन पर जमीन का अधिग्रहण पहले हो चुका था। मगर सड़क निर्माण के लिए Financial अप्रूवल न मिलने के कारण निर्माण संबंधी कार्य पर अभी रुका पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *