जेपी नड्डा ने कानपुर में यूपी के 9 भाजपा कार्यालयों के शिलान्यास का किया दावा

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को Kanpur में UP के 9 भाजपा कार्यालयों के शिलान्यास के मौके पर दावा किया कि भाजपा का Record कोई दूसरा नहीं तोड़ सकता। जनप्रेम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हर बार नया इतिहास बनता है।

11 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली विश्व की पहली पार्टी भाजपा के अब 17-18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। 54 दिनों तक चले सदस्यता अभियान के दौरान देश भर में 5.81 करोड़ नए लोगों ने सदस्यता ली। इसके अलावा 1.21 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ता बने। अब यह नया Record होगा।

मौरंग मंडी नौबस्ता में कार्यक्रम स्थल पर लगा वाटर प्रूफ पंडाल हवा के झोंके से फट गया। साथ ही पंडाल के ऊपर पानी भरने लगा। कार्यकर्ता उसे डंडा लेकर निकालते रहे। इससे थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।

शहर आगमन पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या से CM Yogi Adityanath को अवगत कराया। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की जगह 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। साथ ही बिजली दरों में बढ़ोतरी से ग्रामीणवासियों में रोष है। CM ने विधायक सांगा को सोमवार को Lucknow बुलाकर इस समस्या पर अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *