भारी जुर्माने से बचने के लिए दिल्लीवालों ने सार्वजनिक परिवहन का किया रुख

1 सितंबर से New Motor Vehicle Act  के अधिसूचित होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारी जुर्माने से बचने के लिए दिल्लीवालों ने सार्वजनिक परिवहन का रुख कर लिया है। सितंबर माह के प्रारंभिक 10 दिनों में Bus और Metro में यात्रा करने वालों की संख्या में क्रमश: 4.8 और 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Traffic Rules  के उल्लंघन पर जुर्माने में हुई भारी बढ़ोतरी से यातायात के दबाव में काफी कमी आई है। प्रमुख चौराहों जैसे ITO और राजौरी गार्डन जहां अधिकांशत: जाम की स्थिति बनी रहती थी, उसमें कमी आई है। यहां तक की व्यस्त समय में भी Traffic का दबाव कम हुआ है। उन्होंने कहा कि, इसे लेकर कोई अध्ययन नहीं किया गया है। लेकिन, हमारे कर्मचारियों द्वारा नियमित तौर पर हमें इस संबंध में जानकारी हासिल होती रहती है।

बसों में सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 से 10 सितंबर के बीच 6 कार्य दिवसों में 25,370,000 यात्रियों ने Bus से सफर किया। जबकि, अगस्त में इसी अवधि के लिए यह संख्या 24,210,000 थी। Bus से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में 1,160,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *