J&K के हाजीपुर सेक्टर में भारतीय सेना ने Pakistan के दो सैनिकों को मार गिराया है। दरअसल, पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए इन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। मारे गए अपने जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते हुए आए और शव ले गए।
Indian Army ने सफेद झंड़े को देखकर उसका मान रखा, उन्होंने Pakistan के सैनिकों पर गोली नहीं चलाई और उनके सैनिकों के शव ले जाने दिए। ये पूरी घटना LOC पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
Pakistan सेना ने पुंछ सेक्टर में भी शनिवार को नियंत्रण रेखा पर चौकियों और गांवों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार दागे। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी सुबह 10 बजे के आसपास बालाकोट और मनकोट इलाके में शुरू हुई। अधिकारी ने आगे कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चालू थी। पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
केरन सेक्ट से भी खबरें आई थी कि सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी के BAT अटैक को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कम से कम 5 से 7 सैनिक मारे गए थे। पाकिस्तान अपने इन सैनिकों को लेकर नहीं गए थे। उनके शव वहीं पड़े रहे थे। हालांकि, सेना ने इन शवों की सैटलाइट तस्वीरें भी ली हैं। Pakistan लगातार कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करता रहता है।