अमेरिकी सांसदों ने जताई चिंता, जानिए क्या कही बात

अंतराष्ट्रीय

Kashmir से Article 370 हटाए जाने के बाद से India और Pakistan के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूतों से India और Pakistan के बीच तनाव को कम करने के लिए कोशिश करने का आग्रह किया है।

भारत सरकार ने 5 अगस्त को J&K से Article 370 हटाने और इसे 2 भाग में बांटने का फैसला किया था। भारत सरकार के इस फैसले का Pakistan लगातार विरोध कर रहा है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने शुक्रवार दोनों देशों के अमेरिकी दूतों को इसे लेकर एक पत्र लिखा है। यह पत्र अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य केनेथ जस्टर और पॉल डब्ल्यू जोन्स ने लिखा है। उन्होंने इस पत्र में कहा कि India और Pakistan के संबंध में लगातार गिरवाट देखने को मिल रही है। इस संकट के परिणामस्वरूप दोनों देशों में और तनाव बढ़ सकता है। इससे वैश्विक शांति और America के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

इस पत्र में कहा गया है कि Afghanistan शांति प्रक्रिया सहित क्षेत्र में हमारे हितों के लिए Pakistan और India दोनों महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम स्थिति को सुधारने  के लिए उनकी सरकार के साथ अपने संबंधों का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *