अफगानिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने डाले वोट

तालिबान आतंकियों की धमकी को दरकिनार कर शनिवार को अफगानी मतदाता लोकतंत्र में अपना भरोसा दिखाते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए हजारों सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया था। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें भी हैं।

अलग-अलग जगहों पर तालिबान के हमलों में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। 2 महीने चले चुनाव अभियानों के दौरान व्यापक हिंसा फैलाने वाले तालिबान आतंकियों ने शनिवार को हुए पहले दौर के मतदान में भी कई जगहों पर हमले किए।

तालिबान का दावा है कि उसने देशभर में सैक़़डों हमले किए। कुंदूज, नांगरहार, काबुल, बामियान और कंधार समेत कई प्रांतों में हिंसा की घटनाएं देखी गई। हमलों में 2 लोगों के मारे जाने और 27 लोगों के घायल होने की खबर है।

उन्होंने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों के चलते शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया। पहले यह समय 3 बजे तक निर्धारित था। पिछले चुनाव की तुलना में शुरुआत में मतदाताओं की संख्या कम रही। धीरे-धीरे मतदाताओं ने मतदान केंद्रों का रख किया। चुनाव में President Ashraf Ghani और Afganishtan के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। गनी ने काबुल हाई स्कूल में मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *