ई-सिगरेट के लत की बढ़ती समस्या को लेकर फ्लेवरों पर लगाया प्रतिबंध

America ने युवाओं में ई-सिगरेट के लत की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए इसके अधिकांश फ्लेवरों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वादे के मुताबिक ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा नहीं की गई है। Donald Trump ने सितंबर में ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का वादा किया था। यानी इसे आंशिक प्रतिबंध कहा जा सकता है। 

America के खाद्य एवं मादक पदार्थ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तंबाकू या पुदीने के अलावा अन्य फ्लेवरों वाली ई-सिगरेट पर तब तक प्रतिबंध लगा रहेगा जब तक उन्हें सरकार से विशेष इजाजत नहीं मिल जाती। FDA की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि जो कंपनियां 30 दिन में इस प्रकार की ई-सिगरेट बनाने और बेचने पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगी उन्हें दंडित किया जाएगा।

America के Health Secretary Alex Azar ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी युवाओं में तेजी से ई-सिगरेट की लत बढ़ी है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने इसकी तुलना महामारी से की। America की ओर से ये प्रतिबंध फरवरी की शुरुआत से प्रभावी हो जाएंगे। FDA के इन आदेशों के तहत फलों और कैंडी के फ्लेवरों की ई-सिगरेट बाजार से बाहर हो जाएंगी। इन फ्लेवरों की सिगरेट युवाओं में खासा लोक‍प्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *