सीएम योगी ने 250 लोगों को दिया आश्वासन, पढ़े पूरी खबर

CM Yogi Adityanath का जनता दरबार गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में रविवार की सुबह लगा। इस दौरान CM करीब 250 लोगों से मिले और उनकी फरियाद सुनीं। लंबे समय से लंबित मामलों को योगी ने गंभीरता से लिया। कई फरियादियों की शिकायती पत्र पर तत्काल कार्यवाई के लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

CM करीब एक घंटा जनता दरबार में फरियादियों के बीच रहे।इससे पहले Yogi  की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और फिर कुछ समय गोशाला में गायों के बीच गुजारा।

7 बजे के करीब वह हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे जहां फरियाद के लिए तड़के से ही बड़ी संख्या गोरखपुर और आसपास के लोग जमे हुए थे। Yogi एक-एक फरियादी के पास खुद गए और उनका प्रार्थना और शिकायती पत्र लिया। CM के जनता दरबार से जाने के बाद वहां आने वाले फरियादियों की समस्या CM कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनीं

जनता दरबार के बाद 10 बजे सीएए के पक्ष में जनविश्वास हासिल करने को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के शुभारंभ के लिए मन्दिर से निकलेंगे और बारी-बारी से चौधरी कैफूल वरा, प्रो. राजाराम यादव, स्व. केबी सिंह और प्रो. अशोक प्रसाद के घर जाकर उन्हें  सीएए से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *