लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हून का निधन, पढ़े पूरी खबर

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में Pakistan की सेना की कब्र खोदने वाले लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हून का सोमवार को निधन हो गया है। 90 वर्षीय हून ने पंचकूला के कमांड हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली, जहां पिछले 2 दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

डॉक्टरों ने 6 जनवरी शाम साढ़े 5 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को होगा। PM Modi ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

PM Modi ने ट्वीट किया, ‘लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’ उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है। सेना के पश्चिमी कमान के पूर्व कमांडर होने के साथ ही उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों में 1962 में चीन के खिलाफ और 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल होना है।

1984 में लेफ्टिनेंट जनरल हून के नेतृत्व में ही Indian Army ने Pakistan के सियाचिन पर कब्जे के मंसूबों को विफल करते हुए यहां तिरंगा फहराया था। Indian Army की इस मुहिम को ऑपरेशन मेघदूत का नाम दिया गया। लेफ्टिनेंट जनरल हून का जन्म Pakistan के ऐबटाबाद में हुआ था लेकिन देश के बंटवारे के समय उनका परिवार भारत आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *