जाने कब घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2021 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 की तिथि और समय की बुधवार, 21 जुलाई 2021 को घोषणा करते हुए अपडेट साझा किया गया, “दिनांक 24 जुलाई 2021 साँय 4 बजे शिक्षा मंत्री श्री गोविद सिंह डोटसरा जी कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. डी.पी. जारोली भी मौजूद रहेंगे।” राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की शिक्षा मंत्री द्वारा घोषणा के बाद नतीजे और स्कोर कार्ड चेक करने के लिए लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर और राजस्थान सरकार के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड की वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *