आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेंगे दो बड़े एस्टेरॉयड

अंतराष्ट्रीय

आज पृथ्वी के पास से दो बड़े एस्टेरॉयड गुजरने वाले हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इस बात की जानकारी दी है। NASA की जानकारी के मुताबिक ये दोनों एस्टेरॉयड पृथ्वी की कक्षा से होकर गुजरेंगें। 2000 QW7 और 2010 C01 नाम के ये दो बड़े एस्टेरॉयड पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरेंगे। नासा ने इस बात की पुष्टि की है कि इन दोनों एस्टेरॉयड से पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है। नासा ने Tweet कर इस बात की जानकारी दी।

 2000 QW7 नाम का  पहला एस्टेरॉयड 950 से लेकर 2100 फुट का हो सकता है। 2000 QW7 धूमकेतु 14 सितंबर को भारतीय समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के पास से गुजरेगा।जबकि नासा की ही जानकारी में बताया गया है कि 2010 C01 नाम का एस्टेरॉयड(धूमकेतु) 400 से 850 फुट का है, जो भारतीय समयानुसार 14 सितंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर पृथ्‍वी की कक्षा के पास से निकलेगा।

क्या होते हैं धूमकेतु
हमारे सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें छोटे बड़े हजारों खगोलीय पिंड मौजूद हैं, जिन्हें एस्टेरॉयड के नाम से जाना जाता है। इनमें एक खगोलीय पिंड तो 950 किलोमीटर के व्यास का भी है। एस्टेरॉयड सूर्य की परिक्रमा करते हैं। हमारे सौरमंडल में करीब एक लाख एस्टेरॉयड मौजूद हैं, जो अलग-अलग आकार के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *