दिल का दौरा पड़ने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का हुआ निधन

नई दिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी है। डॉ. हर्षवर्धन ने Tweet कर बताया कि रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

डॉ. हर्षवर्धन ने भावुक Tweet किया, ‘मां टू लौट आ’! उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए मार्गदर्शक थीं। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। उसकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।

डॉ. हर्षवर्धन की मां के निधन पर Delhi के CM अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया है। उन्होंने Tweet कर कहा कि भगवान उनकी आत्मा का शांति दें। परिवार को इस दुख की घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *