आज के दिन हुए थे कश्मीर के दो हिस्से

नई दिल्ली: 1947 में भारत और पाकिस्तान का बटवारा होने के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के लोगों ने कश्मीर की वादी पर हमला कर दिया। इसके साथ ही  आज के ही दिन 26 अक्टूबर को राजा हरि सिंह ने अपने राज्य को भारत से मिलाने का फैसला लिया था। जैसे ही इस बात का समझौता हुआ भारतीय सेना ने जम्मू जाकर हमलावर पड़ोसी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ भाग पाकिस्तान के हिस्से में चला गया । यही कश्मीर दोनों देशों में जंग की वजह बना हुआ है दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  •   1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए क्यू ने ‘‘दुर्घटनावश’’ हत्या कर दी। उन्हें उनके इस अपराध के लिए मौत की सजा दी गई।
  • 1947 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल किं्लटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जन्म। वह बराक ओबामा की सरकार में देश की विदेश मंत्री भी रहीं।
  • 1958 : अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वल्र्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया।
  • 1994 : इस्राइल और जॉर्डन ने 46 वर्ष के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। संधि पर इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और जार्डन के प्रधानमंत्री अब्दल सलाम मजाली ने दस्तख्त किए। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बिल किं्लटन भी मौजूद थे।
  • 1998 : मध्य अमेरिकी देशों मेक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का सबसे घातक तूफान आने से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए।
  • 2006 : भारत में महिलाओं को दहेज ङ्क्षहसा के मामलों और घरेलू ङ्क्षहसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।
  • 1947 : बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाना तय किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *