प्रशासन के आगे नहीं चला भाजपाईयों का धरना

सांसद और भाजपा नेताओं द्वारा डीएम कॉलोनी की तोड़ी गई दीवारें बनाने का काम रविवार रात भर चला। प्रशासन ने सभी पांचों दीवारों का निर्माण कार्य करा दिया। इस दौरान भाजपा नेता धरने पर बैठे,लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते वे रात करीब एक बजे लौट गए।

रविवार सुबह डीएम कॉलोनी परिसर के रास्तों पर लगवी गई दीवारों को नेताओं ने तोड़ दिया था। इस पर सांसद, जिलाध्यक्ष समेत 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *