सीजन की शीतलहर ने ली दो की जान

शनिवार की रात इस साल जाङे की सबसे ठंडी रही हैं। पहली बार पारा एकदम से 5 डिग्री सेल्सियस लुढककर 5.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार रात पारा 9.6 था। ठंड से पल्लेदार समेत दो लोग की मौत हो गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौघोगिकी विश्वविधालय मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि अभी गलन और बढ़ेगी। पछुवा हवाओं ने नमी बढाई जिससे ठंडक बढी हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का अभी और असर पडेगा।

शनिवार रात ठंड से दो लोगो की मौत हो गई। मूलरुप से सुल्तानपुर निवासी राम लोटन की उर्फ रामू पनकी सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था वह झोपङी डालकर मंडी में ही रहता था। रविवार सुबह वह मंडी झोपङी से नही निकला तो साथी उसे बुलाने पहुच गए। अंदर वह मृत पङा था। नाक से खून रिसाव हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

काकादेव ए ब्लॉक निवासी अनिल रिक्शा चालक था। शनिवार देर रात घर लौटने से ठंड लगने पर गुमटी स्थित हिमांचल टाकीज वाली गली में रुक गया। उल्टिया शुरु हो गई वह रिक्शे में लेट गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रिक्शे पर लिखे नंबर पर कॉल कर रिक्शा मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसके भांजे प्रदीप को शव सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम करने पर डॉक्टरो का कहना हैं कि दोनो कि मौत ठंड लगने से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *