Advertisement
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह को नोटिस देकर सार्वजनिक मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
Advertisement
आयोग ने उनकी भाषा पर नाराजगी जताई है। नोटिस में कहा गया है कि भाजपा विधायक ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अनैतिक, अपमानजनक, अमर्यादित और महिला की शुचिता को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सांविधानिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों की और से ऐसी असंविधानिक और असंसदीय भाषा किसी सभ्य महिला की गरिमा के प्रति अनादर है। इस लिए उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना होगा।