अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने उगला पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

पुलवामा में हुए आतंकी हमला के खिलाफ सभी लोगों का गुस्सा दिखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया में भी इसकी काफी आलोचना हो रही है। सभी लोग इस हमले का बदला लेना चाहते है। बॉलीवुड के बाद टीवी कलाकार भी इस मुद्दे पर अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी भी इस आतंकी हमले के बाद दुखी हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि अब हमें एक भी जवान शहीद नहीं चाहिए। हमारी रक्षा करने वाले जवान ये डिज़र्व करते हैं कि वो अपने घर, परिवार तक सुरक्षित और सही सलामत पहुंचे।

दिव्यांका यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने यह भी कहा कि इन आतंकवादियों को उनके बिल से निकालकर सरेआम मार देना चाहिए। दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। ‘ये है मोहब्बतें’, ‘इंतज़ार’, ‘अदालत’, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसी धारावाहिकों से उन्हें देश के घर-घर में जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी वो बेहद एक्टिव रहती हैं। आमतौर पर शांत रहने और मुस्कान बिखेरने वाली दिव्यांका भी पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपना गुस्सा नहीं रोक सकीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *