शाहगंज में पृथ्वीनाथ गेट के पास टाटा गेट पर शनिवार रात सवा बजे हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार थे। यह पेड़ से टकरा गई। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लग जाना मानी जा रही है।
ये लोग कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र के आरके नग के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरूष है। पुरूष की शिनाख्त रोहित मिश्रा के रूप में हुई है।