उत्तर मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी….. ये अभिनेत्री

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में शामिल हो सकती है। कांग्रेस पार्टी उत्तर मुंबई से प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार सकती है। यदि कांग्रेस उर्मिला को टिकट देती है तो उनका सामना भाजपा के  सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। यह सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है।

साथ ही कोर्ट आज हार्दिक पटेल को लकर फैसला करेगी कि वो चुनाव लड़ेगे या नहीं। कांग्रेस हार्दिक को जामनगर सीट से टिकट दे सकती है। दूसरी ओर, प्रियंका गांधी आज से रायबरेली के दौरे पर हैं।

प्रियंका गांधी लखनऊ से अमेठी के लिए निकल चुकी हैं। यहां से एक कॉलेज में छात्रों से बात करेंगी और फिर रायबरेली रवाना हो जाएगी। कल वे अयोध्या जा सकती हैं। इस बीच, प्रियंका के अमेठी पहनने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर उनका विरोध किया है। एक पोस्टर पर लिखा है – ‘क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।’ साठ साल का हिसाब दो।

 

दिल्ली पहुंचकर उर्मिला राहुल से मुलाकात करने के बाद से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएगी। उनके साथ मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट दे सकती है।

रामपुर में जयाप्रदा के खिलाफ कांग्रेस के संजय कपूर

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए तीन और प्रत्याशी घोषित कर दिए। पार्टी ने रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ संजय कपूर को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने बताया कि गुजरात में नवसारी से धर्मेश भीमभाई पटेल पार्टी प्रत्याशी होंगे। जबकि नरेश महेश्वरी कच्छ से पार्टी उम्मीदवार होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *